Showing posts with label 302. Show all posts
Showing posts with label 302. Show all posts

Sunday, March 22, 2020

302 ...तोपी तोपी थकी ईया मन मेरा

भारतवर्ष में आज कर्फ्यू दिवस
छत्तीसगढ़ 31 मार्च तक लॉक घोषित

दफ़ा 302 लग गई रे
हत्यारे कोरोना पर

कई मुंह कई बातें
कोई कहता ये रासायनिक युद्ध है
क्या रसायन से वार करने वाला खुद
अपने उपर भी हमला कर लेता है
सोच से परे है
बेचारा चमगादड़ मरे है

ईश्वर ने जिसके हिस्से में 
जितनी सांसे लिखी है
उसे उससे ज़ियादा तो मिलने रही
ये नामुराद 2020  मनहूस सिद्ध हो रहा है
...
आज की रचनाएँ वही है जो आप पढ़ते आ रहे हैं
टॉपिक एक मिला नहीं कि सारे उसी टॉपिक
पर लिखने लगते हैं...कोशिश कर रहे हैं कि 
कुछ नया परोसें...

जितना हो सकता हो दूरियां बनाइये
मुख से न कहके बात नयन से जताइये

घबराइये न दिल को दिलासा दिलाइये
विपदा की घड़ी में भी बस  मुस्कुराइये

एक दरिंदा जो इसी इलाके का हिस्ट्रीशीटर था। उसने इन चारों में से सबसे ख़ूबसूरत तवायफ़ को हिदायत दे रखी थी कि वह सिर्फ़ उसकी है। जिसके प्रतिउत्तर में तवायफ़ ने इतना ही कहा था--  उनके धंधे में सारे ग्राहक एक जैसे हैं और वे अपने सौदे में मिलावट नहीं किया करती हैं । इसी से नाराज वह युवक रात में छत की मुंडेर पर चढ़कर तेजाब फेंककर भाग गया था।


मौत का डर
इतना जरूरी होता है..!
मनुष्य घरों में रहने लगे हैं।
बहुत सालों से खबर थी
अब जब भी विश्व युद्ध होगा
जीवाणुओं से लड़ी जाएगी।


एक अनूठी रचना
शैह्रे दिया इसा दौड़-धुप्पा च
गुआची गिया कुत्‍थु मेरा ग्रां,
तोपी तोपी थकी ईया मन मेरा,
पर मिला नीं मिंजो मेरा ग्रां।
कुत्थी ता  मिलगी कोई ठंडी छां।
...
दो दिन हम चेन्नई से कनेक्टेड थे
जानकारियां दे और ले रहे थे
कोई खास नहीं अपने आप को बचाना है
इस वायरस से...
बस..
कल फिर
सादर