Showing posts with label 299. Show all posts
Showing posts with label 299. Show all posts

Thursday, March 19, 2020

299 ..हमारे ऊपर भी कोई दिव्य शक्ति है

जोग लिखि रायपुर से यशोदा अग्रवाल का
नमस्कार के लिखना समाचार ये है कि
चीन से निकला विषाणु काबू में है
हमारे भारत  में इसके फैलाव की संख्या नगण्य है
हमारे भारत के नागरिकों को उनकी नासमझी के वजह
और अफवाहों के कारण इस विषाणु 
को हौव्वा बना दिया गया है
आप सभी से नम्र निवेदन कि
आप सभी अपने आस-पास गंदगी न फैलाएँ
बार-बार हाथ धोते रहें, नाक और मुंह को 
ढंककर रखें, शुद्ध और ताजा भोजन करें
ध्यान रखें बचाव ही इसकी चिकित्सा है
...
अब आज की रचनाओं की ओर...

हैं कहीं, कोहरे सी जमीं?
या फिर, धुंधलाने लगा है जरा सा!
पारदर्शी सा, ये शीशा!

कुछ भी, पहले सा नहीं!
पटल वही, दृश्य वही, साँसें हैं वही!
कुछ, नया भी तो नहीं!

हम हमेशा भूल जाते हैं, 
हमारे ऊपर भी कोई दिव्य शक्ति है,
जो हमें हमारी गलतियों की 
कभी भी सजा दे सकती है, 
और आज़ दे भी रही है।
प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा 
आज़ हम सबके सामने है।
अपनी सभ्यता-संस्कृति 
भूलने और गलत 
खान-पान का नतीजा सामने है।

एक अकेली मत चलो
आपस में तुम मत लड़ो
छा सकती हो तुम दुनिया पर
जब चला दो झुण्ड में तीर कमान से

कारवां होने लगा छोटा
नर नारी की जातका
कन्या को भी जन्म दो
और समूह बनाओ उनका तुम सम्मान से

नसीब आज़माने के दिन आ रहे हैं
क़रीब उनके आने के दिन आ रहे हैं

जो दिल से कहा है जो दिल से सुना है
सब उनको सुनाने के दिन आ रहे हैं

अभी से दिल-ओ-जाँ सरे-राह रख दो
के लुटने लुटाने के दिन आ रहे हैं

मेरा बेहतर
मेरा बेहतर 
नहीं मेरा बेहतर 
मेरे वाले को मानो 
नहीं मेरे वाले को जानो

वह चिल्ला रहा है 
वह दहाड़ रहा है 
वह चिंघाड़ रहा है 
खून की नदिया बहा रहा है 
नफरत की आग लगा रहा है
....
अब बस
कल फिर
सादर